News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

जहरीली शराब का कहर: परचून की दुकान पर बिक रही थी शराब- दो की मौत, दो लोगों ने आंखों की रोशनी गंवाई

बता दें कि पिठले साल मई में जहरीली शराब पीने से कुल 17 लोगों की मौत हो गई थी. इस बार की घटना में हैरान करने वाली बात ये सामने आई कि शराब खुलेआम परचून की दुकान में बेची जा रही थी.

Share:

कानपुर: जहरीली शराब का कहर कानपुर में एक बार फिर से देखने को मिला है. जहरीली शराब पीने से 2 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है. वही दो लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी गंवा दी है. शराब पीने से बीमार लोगों का इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. इन सबके बीच हैरान करने वाली बात ये सामने आई कि शराब परचून की दुकान में खुलेआम बेची जा रही थी. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और आबकारी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. इसके साथ ही आसपास के ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त है. जिसके चलते गांव में भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दी गई है. एसएसपी कानपुर ने चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को निलंबित किया है.

घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित साढ़ चौकी अंतर्गत सुखैयापुरवा गांव और आसपास के ग्रामीणों ने शुक्रवार को मिलावटी जहरीली शराब पी थी. शुक्रवार देर रात आसपास के ग्रामीणों की तबियत बिगड़ गई. तबियत बिगड़ने के बाद उनके परिजनों ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया था. जिसमें उपचार के दौरान वीरेन्द्र सिंह यादव और शिवशंकर की शनिवार दोपहर बाद मौत हो गई. जहरीली शराब से मौत के बाद यह घटना मीडिया और पुलिस प्रशासन की संज्ञान में आई तो हड़कंप मच गया. वहीं मृतकों के परिवारों में भी कोहराम मचा हुआ है.

मृतक वीरेन्द्र के रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि सुखैयापुरवा गांव में पान की गुमटी और परचून की दुकानों में पुलिस की मदद से खुले आम देशी शराब बेची जाती है. शुक्रवार को वीरेन्द्र ने परचून की दुकान से खरीद कर पी थी. शराब पीने के बाद ही उसकी तबियत बिगड़ गई थी. वीरेन्द्र को पहले सीएससी ले जाया गया जब वहां से रेफर किया गया तो उसे शहर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इसके साथ ही गांव के ही शिव शंकर, नरेन्द्र और बाबु की भी तबियत बिगड़ गई. शनिवार को उपचार के दौरान वीरेन्द्र और शिव शंकर की मौत हो गई. नरेन्द्र और बाबू की आंखों की रोशनी चली गई है.

एसएसपी अनंत देव के मुताबिक घाटमपुर अंतर्गत ग्राम सुखैयापुरवा में शराब पीने से दो लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि मैंने और डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट ने घटना स्थल का निरिक्षण किया है. तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अब तक की छानबीन में यह बात सामने आई है कि गौरीखतरा में एक शराब का ठेका है वहां पर राहुल नाम का शख्स और उसका भाई वहा पर सेल्समैन थे. उसकी गांव में परचून की दुकान भी थी और सेल्समैन होने की वजह से वो शराब ठेके से शराब लाकर गांव में बेचता था.

उन्होंने बताया कि उसी शराब के पीने से दो ग्रामीणों की मौत हुई है. इसके आलावा दो व्यक्तियों ने और शराब पी थी उनका इलाज कराया जा रहा है. मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, इसमें जो भी दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. शराब ठेके के अलावा शराब अन्य जगह पर बेची जा रही थी इस मामले को लेकर चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह और दो बीट सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है.

मई 201 8 में जहरीली शराब पीने से हुई थी 17 मौतें पिछले साल मई महीने में 2018 में सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित दूल गांव में जहरीली शराब पीने से 7 ग्रामीणों की मौत हुई थी. इसके साथ ही कानपुर देहात के मडौली गांव में जहरीली शराब पीने से 10 ग्रामीणों ने दम तोड़ दिया था. जहरीली शराब से 17 मौते होने के बाद लगभग एक दर्जन से अधिक दोषियों पर पुलिस ने कार्रवाई की थी. साथ ही जिला आबकारी अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन लिया गया. जिसकी जांच अभी भी चल रही है.

Published at : 10 Mar 2019 10:32 AM (IST) Tags: Poisonus liquor crime UP news Kanpur ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

गोरखपुर में लापता 5 साल के मासूम की खंडहर से मिली लाश, किरायेदार पर गला दबाकर हत्या का शक

गोरखपुर में लापता 5 साल के मासूम की खंडहर से मिली लाश, किरायेदार पर गला दबाकर हत्या का शक

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच तेज, दो दिन तक अयोध्या में डटी रही SIT; साधु-संतों में आक्रोश

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच तेज, दो दिन तक अयोध्या में डटी रही SIT; साधु-संतों में आक्रोश

दिल्ली में शुरू हुआ 35वां मैंगो फेस्टिवल, अंगूर जैसे से लेकर पपीते जितने बड़े आम बने आकर्षण

दिल्ली में शुरू हुआ 35वां मैंगो फेस्टिवल, अंगूर जैसे से लेकर पपीते जितने बड़े आम बने आकर्षण

इज्जत बचाने के नाम पर सच नहीं छिपाया जा सकता, DNA Test पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

इज्जत बचाने के नाम पर सच नहीं छिपाया जा सकता, DNA Test पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

'मस्जिद, मदरसों को टारगेट किया गया लेकिन आप...', सपा चीफ अखिलेश यादव पर भड़के AIMIM नेता

'मस्जिद, मदरसों को टारगेट किया गया लेकिन आप...', सपा चीफ अखिलेश यादव पर भड़के AIMIM नेता

टॉप स्टोरीज

UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड

Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड

IND vs ENG 2nd T20 Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 का LIVE प्रसारण कहां? 2 ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs ENG 2nd T20 Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 का LIVE प्रसारण कहां? 2 ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग